World News : नाइजीरिया में भीषण बाढ़ से भयंकर तबाही, अब तक 603 मरे; भुखमरी के हालात

Lagos: नाइजीरिया इस समय दशक में सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। 600 से ज्यादा लोग काल घास बन चुके हैं। इस भयानक आपदा में 13 लाख से अधिक लोग बिना आश्रय के सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। इससे पहले 2012 में देश में बाढ़ आई थी, जिसमें 21 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे जबकि 363 लोगों की मौत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि नाइजीरिया दुनिया के उन छह देशों में से एक है जो भयंकर अकाल का सामना कर रहे हैं।

नाइजीरिया (Nigeria) में मानव कल्याण मंत्रालय द्वारा ट्विटर पर जारी एक बयान में कहा गया है कि इस आपदा ने 13 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से निकालने के लिए मजबूर किया है। मानवाधिकार मंत्री सादिया उमर फारूक ने कहा, "दुर्भाग्य से, 16 अक्टूबर, 2022 तक, 603 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।"

मंत्री ने कहा कि पिछले सप्ताहांत तक मरने वालों की संख्या 500 थी, लेकिन कुछ राज्य सरकारों ने बाढ़ के लिए तैयारी नहीं की है, इसलिए यह संख्या बढ़ गई है। उमर फारूक ने कहा कि बाढ़ ने 82,000 से अधिक घरों और लगभग 110,000 हेक्टेयर (272,000 एकड़) कृषि भूमि को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी (एनईएमए) का कहना है कि बारिश का मौसम आमतौर पर जून के महीने के आसपास शुरू होता है, अगस्त के महीने से बारिश गंभीर रूप दिखाने लगती है। ऐसा अक्सर नहीं होता। 2012 से पहले, देश में भी विनाशकारी बाढ़ की समस्या थी। उस समय आपदा में 363 लोगों की मौत हुई थी और 21,000 से ज्यादा लोग भाग गए थे।

यूक्रेन और रूस (Ukarain and Russia) के बीच चल रहे युद्ध के कारण दुनिया भर के कई देश कई उत्पादों पर प्रतिबंध और बढ़ती महंगाई के कारण भुखमरी का सामना कर रहे हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम और संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने पिछले महीने कहा था कि नाइजीरिया उन छह देशों में शामिल है जो अत्यधिक भूख का सामना कर रहे हैं।