वर्ल्ड रिकॉर्डधारी आजाद सिंह समर कैंप में दे रहे हैं निशुल्क ट्रेनिंग

वर्ल्ड रिकॉर्डधारी आजाद सिंह समर कैंप में दे रहे हैं निशुल्क ट्रेनिंग

चौथमल शर्मा

गुढ़ागौड़जी।
बड़ागांव निवासी वर्ल्ड रिकॉर्ड आजाद सिंह ने इन दिनों गांव में समर कैंप लगाया है जिसमें 8 से लेकर 16 साल के बच्चों को फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है।शेखावत ने बताया कि भानी पब्लिक स्कूल घूम चक्कर के पास में यहां पर सुबह 7 से लेकर 9 बजे तक इसमें लड़कियों को थ्रो बॉल प्रैक्टिस और लड़कों के लिए फुटबॉल की ट्रेनिंग दी जाती है।साथ ही लड़के और लड़कियों के लिए एथलेटिक्स के इवेंट से जिसमें सौ मीटर 2 सौ,4 सौ, 8 सौ,5 हजार व 10 हजार मीटर रिले रेस, लम्बी कूद,ऊंची कूद करवाई जाती है।सांयकाल गोमती देवी पीजी कॉलेज में 6 से साढ़े 7 बजे तक बच्चों को गेम की प्रैक्टिस दी जाती है।जिसमें गांव के काफी बच्चे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।समर कैंप में लड़कियां भी काफी संख्या में हिस्सा ले रही हैं।