पचलंगी में कुश्ती दंगल महाकुंभ 2 अक्टूबर को
आप सभी मेले में जरूर जरूर से पधारज्यो
मेला कमेटी अध्यक्ष मदन लाल भावरिया कार्यकर्ताओं के साथ स्वयं भी सभी को दे रहे हैं मेले के निमंत्रण
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में आगामी 2 अक्टूबर को भरने वाले मेले को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है l अब की बार शानदार और जानदार मेला भरवाने को लेकर मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया मेला कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव ढाणी ढाणी में जाकर मेले का निमंत्रण पत्र दे रहे है l और लोगों से कह रहे हैं कि आप मेले में जरूर जरूर से पधाज्यो l 2 अक्टूबर को पचलंगी में होने वाली कुश्ती दंगल में पहलवानों का पत्रकारों एवं सराहनीय कार्य करने वालों को पचलंगी के समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव के द्वारा सम्मान किया जाएगा l आपको ध्यान रहे समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव ने अपने क्षेत्र के अलावा भी समाज सेवा के अनेक कार्य किए हैं अपने पिताजी के पद चिन्हों पर चलते हुए अब उनके पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव भी अपने पिता की तरह ही समाज सेवा में जुटे हुए हैं l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भंवरिया ने गुरुवार को नीम का थाना के पास सिरोही में सिरोही ग्राम सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष राजस्थान युवा जाट महासभा नीमकाथाना के पास पहुंचकर उनको निमंत्रण पत्र देकर कहा कि आप सभी मेले में जरूर जरूर से पधाज्यो l इस दोरान कैलाश चाहर ,नरेंद्र काजला , सुल्तान यादव ,भगवान चाहर, सुभाष जाखड़ सहित कई लोग मौजूद रहे l