बूंदी (संवाददाता शिवकुमार शर्मा) मानव सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने बताया कि मानव सेवा समिति के द्वारा चलाया जा रहा रक्तदान महादान अभियान के तहत आज चार यूनिट रक्तदान किया गया गर्भवती महिला मनीषा खटीक के लिए सत्तू सैनी ने एक यूनिट ए पॉजिटिव रक्तदान किया व एक यूनिट बी पॉजिटिव ब्लड मरीज सावत राम के लिए महेंद्र गुजर ने रक्तदान किया वहीं राहुल ने अपने जन्मदिन पर व बैंक ऑफ बड़ौदा हिंडोली शाखा के ब्रांच मैनेजर जितेंद्र सिंह ने रक्त की कमी को दूर करने के लिए बी पॉजिटिव रक्तदान किया समाजसेवी राहुल सेलानिया ने राजेश खोईवाल के साथ ब्लड बैंक पहुंच कर रक्तदान कर अनजान मरीज का जीवन बचाया। रक्तदान कर राहुल ने कहा कि मुझे खुशी है कि अपने जन्मदिन मेरे रक्तदान करने से किसी गरीब का जीवन बचा है ओर बूंदी ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो रही है इसलिए में बूंदी के युवाओं से अपील करता हूं कि अपने जन्मदिन पर या वैवाहिक वर्षगांठ पर या अन्य किसी भी खुशी के मौके पर रक्तदान जरूर करें। जिससे कि मरीजों को आसानी से रक्त उपलब्ध करवा कर उनका जीवन बचाया जा सके। इस दौरान सूरज राठौर मुकेश वर्मा सोनू डगोरिया शुभम खोईवाल दीपक राठौर गौरव शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।