युवतियों की पसंद उच्च शिक्षित जीवनसाथी
कोटा 02 नवंबर। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल चेतना शक्ति सम्म्मेलन मथुरा के तत्वावधान में प्रथम अग्रवाल वैश्य हायर एजुकेशन युवक युवती परिचय सम्म्मेलन होटल के एम बी में आयोजित हुआ, कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र बंसल ने वरिष्ठ अतिथि कल्यानदास अग्रवाल, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सपना गोयल, ममता बिंदल, चीनू जैन को पटका पहनाकर एवम स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया, उसके पश्यात महाराजा श्री अग्रसेन के चित्रपट के समक्ष दीपप्रज्वलन किया। अतिथियों ने अग्रवाल वैश्य युवक युवती परिचय सम्म्मेलन की पत्रिका का भी विमोचन किया । जिसमे 340 युवतियों एवं 140 युवकों के पंजीकरण थे। मंच से 520 युवक युवतियों ने विवाह के लिए परिचय दिए, परिचय सम्म्मेलन के दौरान 32 जोड़ो के बीच परिणय सूत्र में बंधने पर सहमति बनी, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र बंसल ने कहा कि यह परिचय सम्म्मेलन अग्रवाल समाज के पढ़े लिखे युवा बेटे बेटियों को परिचय करने के उपरांत रिश्ते तय करने का मंच प्रदान करता है।
सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए एकजुट होना होगा। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सपना गोयल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमो से जागरूकता आती है साथ ही युवक युवती एक दूसरे को पसंद करते है।मंच पर परिचय देने आई अधिकांश युवतियों का कहना था जो मेरे माता पिता का सम्मान करें वही मेरा जीवनसाथी बनेगा। जिला अध्यक्ष बबिता अग्रवाल ने कहा कि दहेज प्रथा को अभिशाप बताकर लोगों से आह्वान किया कि वे दहेज जैसी बुराई से दूर रहें। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज के लोग महाराजा अग्रसेन के वंशज हैं। महाराजा अग्रसेन ने जो संदेश आज से लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज हमेशा समाज सेवा के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता आया है। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र बंसल ने 150 कार्यक्रताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस सम्मेलन में रक्तमित्र फाउंडेशन व्रंदवन के कोडिनेटर संजय शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में निधि अग्रवाल, दीपिका चौधरी, नीरू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कविता बंसल, रोमा गोयल, रेशू अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, ब्रज बिहारी अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विजय अग्रवाल, डिंपल गुप्ता, रेनू अग्रवाल, नीलम अग्रवाल ग्वालियर, अनीता अग्रवाल झांसी, महेश मंगल, मनोज कुमार अग्रवाल, संजय गर्ग, शुभी गर्ग, रजनी सिंघल, सोम अग्रवाल, राहुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।