*रक्त की कमी को दूर करने के लिये सर्व ब्राह्मण महासभा ने लगाया रक्तदान शिविर*
बूंदी 20 अप्रेल। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के सप्त दिवसीय कार्यक्रमो के अंतर्गत आज सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक सामान्य चिकित्सालय बूंदी में जारी है।
रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रबंधक शरणानंद शर्मा ने पत्नी इंदु शर्मा के साथ 31वी वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान किया।शिविर में राजस्थान बीज निगम के निदेशक चर्मेश शर्मा,भाजपा नेता गौरव शर्मा,ब्राह्मण महासभा शहर अध्यक्ष नीरज पाण्डे,युवा शाखा शहर अध्यक्ष पीयूष शर्मा गुल्लू,जिला महामंत्री मंथन पंचोली, महासभा के अतिरिक महामंत्री धनंजय शर्मा, प्रवक्ता नूतन तिवारी,हेमन्त बृजवासी,यशांशि चतुर्वेदी,बंटी जैन लोकेन्द्र, दीपक दाधीच,नम्रता शुक्ला, प्रमोद शास्त्री हर्षुल,प्राध्यापक भारतेंदु गौतम, जितेन्द्र शर्मा,नवनीत गौतम,अंकित दाधीच,सुमित शर्मा, विप्र सेना अध्यक्ष मुकेश जोशी,सुनील गौतम बॉबी,छात्र संघ उपाध्यक्ष आयुष बृजवासी,अंशु दाधीच,योगेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा,सुनीत शर्मा,आयुष शर्मा राजेन्द्र शर्मा छत्रपुरा,मोहित जोशी शारिरिक शिक्षक दीपिका पाराशर,आशीष शर्मा,एडवोकेट कमलेश त्रिपाठी,सुनिता जोशी मुक्तिदत्त शर्मा अंशु दाधीच ने रक्तदान किया।
*रक्तदान सच्ची मानवता की सेवा*
रक्तदान शिविर प्रभारी राजस्थान बीज निगम निदेशक चर्मेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजीव लोचन गौतम ने कहा कि बूंदी ब्लड बैंक में चल रही रक्त की कमी को देखते हुए शिविर का आयोजन सराहनीय हे। भाजपा नेता रूपेश शर्मा ने कहा कि मानव मात्र के असमय बिमारी दुर्घटनाओं के समय जब परिवार जन मोजूद नही होते तो शिविर में किये रक्तदान से ही जीवन बचाया जा सकता है।
*इन्होंने बढ़ाया रक्तदाताओं उत्साह*
शिविर में एडवोकेट राजकुमार दाधीच, आयोजन समिति सदस्य विकास सनाढ्य, शिव शर्मा, स्वपनेश शर्मा,केशव त्रिवेदी,भूपेन्द्र सनाढ्य, अनिल चतुर्वेदी, पं. संदीप चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, लोकेश सुखवाल,संजय पांडेय, एड. संजय शर्मा, छात्रासंघ महासचिव निशा शर्मा,गुंजन शर्मा, सुनील गौतम,कमलेश शर्मा, श्याम सुंदर गौतम, एड. दुर्गाशंकर,अक्षय शोत्रीय, चंदन गौतम, भूपेन्द्र सनाढ्य,आयुष ठाकोर, अमन शर्मा, गोपाल सनाढ्य, भेरूप्रकाश गौतम,मुकेश गौतम तपन दाधीच, देवेश, चिराग आदि मौजूद रहे।