भोडकी रोड गुढ़ा गोरजी में निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया शरबत

भोडकी  रोड गुढ़ा गोरजी में निर्जला एकादशी पर राहगीरों को पिलाया शरबत

सुमेर सिंह राव 

उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती गुढ़ागौड़जी  मैं भोडकी  रोड पर भी निर्जला एकादशी पर ठंडा शरबत पिलाने का दौर जारी रहा lजहां एक तरफ निर्जला एकादशी पर मंदिरों में दान पुण्य का दौर रहा l वही मंदिरों में दिनभर महिलाओं ने भजन कीर्तन भी की और अपने आराध्य देव को रिझाया l वही भोड़की रोड गुढ़ागौड़जी मैं भी पैदल राहगीरों एवं दुपहिया वाहन चालकों को दिनभर शरबत पिलाने का दौर जारी रखा l इस दौरान सांवरमल सर्राफा ,कैलाश सैनी, नरेश भार्गव, ओम प्रकाश सैनी, विनोद सैनी ,अरविंद शर्मा, सहित कई लोग मौजूद रहे l