Baran: 1 किग्रा 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
बारां 11 मार्च। पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने सभी थानाधिकारियों व वृताधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों गांजा, स्मैक, अफीम डोडा चूरा आदि की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चला कर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर अभियान को सफल बनाने हेतु जिनेन्द्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में तरुणकान्त सोमानी वृताधिकारी वृत अन्ता के सुपरविजन में उत्तम सिंह थानाधिकारी सीसवाली मय जाप्ता ने दौराने इलाका गश्त पटपड़ा माईनर के पास रामावतार माली व मनीष माली के कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। बारां पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपी:-
1. रामावतार पुत्र चेतनलाल जाति माली निवासी कापरेन थाना कापरेन बून्दी । 2. मनीष पुत्र मुकेश जाति माली निवासी कापरेन थाना कापरेन बून्दी ।