Baran: अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

बारां 6 मार्च। पुलिस अधीक्षक बारां राज कुमार चौधरी ने सभी थानाधिकारियों व वृताधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों गांजा, स्मैक, अफीम डोडा चूरा आदि की तस्करी की रोकथाम हेतु अभियान चला कर कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस पर अभियान को सफल बनाने हेतु जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में सोजीलाल मीणा वृताधिकारी वृत अटरू के सुपरविजन में मानसिंह थानाधिकारी कवाई मय जाप्ता ने दौराने नाकाबंदी मोटरसाईकिल सवार 02 व्यक्तियों को देखा जो पुलिस जाप्ता को बावर्दी देखकर वापस मुड़कर जाने लगे जिन पर संदेह होने पर जाप्ते की मदद से डिटेन कर नाम पता पूछा तो एक ने अपना बन्टी मीना निवासी महाराजपुरा पुलिस थाना मोठपुर जिला बारां व दूसरे ने अपना नाम इरफान रिछन्दा पुलिस थाना अटरू जिला बारां का होना बताया। नियमानुसार तलाशी ली गई तो दोनो के कब्जे से एक थैली में 01 किलो 950 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसको जब्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीद फरोख्त के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है। बारां पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।