Baran: 10 लीटर अवैध हथकड़ कच्ची शराब सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार
बारां 7 मई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां जिनेन्द्र कुमार जैन ने बाताया कि अवैध कार्यों मादक पदार्थ की तस्करी, जुआ सटटा, शराब हथियारों की रोकथाम के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत पूजा नागर वृताधिकारी वृत छबड़ा के नेतृत्व में छुट्टनलाल मीणा थानाधिकारी थाना छबड़ा की टीम ने अवैध हथकड़ कच्ची शराब के खिलाफ कस्बा छबड़ा के धरनावदा चौराहा पर कार्यवाही करते हुए 02 व्यक्तियों सुरेश मीणा निवासी ककरवा के कब्जे 05 लीटर व रघुवीर मीणा निवासी ककरवा थाना छबड़ा के कब्जे से 05 लीटर कुल 10 लीटर अवैध हथकड़ शराब को जब्त कर दोनो के खिलाफ एक्साईज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध शराब के खिलाफ आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी:-
सुरेश मीणा पुत्र बट्टूलाल निवासी ककरवा पुलिस थाना छबड़ा।
रघुवीर मीणा पुत्र प्रेमनारायण निवासी ककरवा थाना छबड़ा।