Baran Crime : 07 लाख रूपये के लोन की धोखाधडी के 03 अभियुक्त गिरफ्तार
बारां 19 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी ने बताया कि 5 फरवरी को कालूलाल निवासी अन्ता ने साईबर पुलिस थाना बारां पर रिपोर्ट दी कि उसे बच्चे की शादी एवँ मकान की छत डलवाने के लिए लोन की आवश्यकता थी। एसबीआई बैंक अन्ता मे उसका खाता था। वह नगरपालिका अन्ता मे सफाईकर्मी का काम करता है। अन्ता कस्बे मे दिनांक 30.11.2022
को तीन लडके कार से आये जिन्होने कहा कि वे उसका लोन जारी करवा देगें। उसके बाद उन लोगो ने उससे मोबाईल फोन से सम्पर्क किया। दिनांक 2.12.2022 को वे तीनो व्यक्ति मनीष, शिवम, यश शर्मा उसे कार मे बिठाकर धोखे से कोटा ले गये तथा बाद में जयपुर एसबीआई बैंक रामनगर जयपुर पहुँचे
जहाँ पर एक व्यक्ति योगेश नाम का आया। वे लोग बैंक मे गये तथा बैंक मे बातचीत करके बताया कि उसका लोन कल स्वीकृत होगा। उसके बाद उन लोगो ने उसे जयपुर मे सिन्धी केम्प के पास एक होटल मे रखा तथा अगले दिन उसका सिविल स्कोर सही करवाने के लिए दुसरी बैंक मे लेकर गये तथा वापस
शाम को एसबीआई बैंक रामनगर मे लेकर गये तथा बैंक की कार्यवाही के बाद वापस अन्ता छोड़ दिया। दिनांक 05.12.2022 को उन तीनो ने अन्ता आकर बताया कि बैंक का खाता अन्ता से रामनगर जयपुर शाखा मे करवाना पडेगा। वे लोग मुझसे मिलने के बाद मुझे वापस घर पर छोड़ गये तथा मेरे मोबाईल नम्बर की सिम को लेकर चले गये। दिनांक 07.12.2022 को मनीष तथा शिवम उसी कार मे मेरे घर आये एवँ मुझे जयपुर लेकर चले गये। एक व्यक्ति कोटा से बैठा था सुबह 06 बजे जयपुर पहुँचे। जयपुर पहुँचकर सुबह 10 बजे एसबीआई रामनगर मे पहुँचे दिन भर बैंक मे लोन की कार्यवाही की
तथा बैंक के कागजातो पर भी मेरे हस्ताक्षर करवाये थे तथा मुझे कहा कि 4-5 दिन मे लोन स्वीकृत हो जायेगा उसके बाद ये लोग मुझे अन्ता छोड गये। मै उनसे उनके मोबाईल फोन के मार्फत सम्पर्क मे रहता था वे लोग मुझे लोन दिलाने का झांसा देते रहे उसके बाद उन्होंने मुझे फोन पे से 25 हजार रूपये
भी डाले। मुझे शक हुआ कि कोई गडबड है उसके बाद उनके फोन नम्बर बन्द हो गये। मैने मेरा बैंक
का स्टेटमेन्ट निकलवाया तो मुझे पता चला कि मेरा 08.12.2022 को 6,93800/ रूपये का लोन स्वीकृत
हुआ है तथा उन लोगो ने लोन की उक्त राशि को धोखे से ऑनलाईन मेरी सिम से अपने खाते मे ट्रान्सफर करके मेरे साथ धोखाधडी की है। उक्त रिपोर्ट पर साईबर थाना पर मुकदमा नं० 06 / 2023 धारा 420, 120बी भादस एवँ 66 ( क ) IT ACT मे दर्ज कर तफ्तीश नेत्रपाल सिह पुलिस उप अधीक्षक
थानाधिकारी साईबर थाना द्वारा प्रारम्भ की गई।
टीम गठन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारों के निर्देशन में थानाधिकारी नेत्रपाल सिह साईबर थाना के
नेतृत्व मे साईबर थाने के ज्ञानचन्द हैड कानि० दिग्विजय सिह हैड कानि०, विजेन्द्र हैड कानि०, लक्ष्मण
कानि०, करतार कानि० एवँ साईबर सेल के सत्येन्द्र सिह हैड कानि० की टीम का गठन किया गया ।
विशेष योगदान लक्ष्मण कानि० व करतार कानि० का रहा है।
घटना का खुलासा- गठित टीम ने प्रकरण का खुलासा करते हुए फरियादी के बैंक खाते एवँ रामनगर
जयपुर के लोन खाते की डिटेल प्राप्त की गई एवँ फरियादी के खाते से आरोपीगण के द्वारा ट्रान्सफर की गई रकम के सम्बन्ध में उनके एक्सिस बैंक रामगंजमण्डी के खाते से डिटेल प्राप्त की गई। बैंक रिकार्ड तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर फरियादी कालूलाल के साथ आरोपी शुभम सेन उर्फ शिवम सौरभ उर्फ चिन्टू यश शर्मा व एक अन्य व्यक्ति जयपुर निवासी योगेश के साथ षडयन्त्र रचकर शुभम सेन द्वारा
अपने खाते मे फरियादी के लोन की रकम लगभग 04 लाख रूपये ट्रान्सफर करने के आरोप में आरोपियों के कब्जे से धोखाधडी मे उपयोग में लाये गये मोबाईल फोन आदि जब्त किये जाकर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ मे आरोपियों द्वारा झालावाड तथा कोटा में भी कई लोगो को लोन दिलाकर
उनकी रकम को हड़पने की बात सामने आई है। आरोपियों से और भी कई धोखाधडी के मामलों के खुलासे की सम्भावना है ।
गिरफ्तार आरोपी:-
1. शुभम सेन उर्फ शिवम पुत्र देवेन्द्र कुमार जाति नाई उम्र 24 साल निवासी गोरधननाथ मन्दिर के पीछे
रामगंजमण्डी थाना रामगंजमण्डी जिला कोटा ग्रामीण हाल किराये से आशीष जैन का मकान, भैंसोदा मण्डी थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (मध्यप्रदेश)
मन्दिर के पीछे
2. सौरभ उर्फ चिन्टू पुत्र देवेन्द्र कुमार जाति नाई उम्र 19 साल निवासी गोरधननाथ रामगंजमण्डी थाना रामगंजमण्डी जिला कोटा हाल किराये से आशीष जैन का मकान भेंसोदा मण्डी
थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (मध्यप्रदेश),
3 यश शर्मा पुत्र भरत शर्मा जाति ब्राहम्ण उम्र 22 साल निवासी बाजार नं01, रामगंजमण्डी थाना
रामगंजमण्डी जिला कोटा ।
पुलिस टीम:-
1. नेत्रपाल सिंह उप पुलिस अधीक्षक थानाधिकारी साईबर पुलिस थाना बारां
2. सत्येन्द्र सिंह हैड कानि० प्रभारी साइबर सैल बारां
3. ज्ञानचन्द हैड कानि०
4. दिग्विजय सिह हैड कानि०,
5. विजेन्द्र हैड कानि०,
6. लक्ष्मण कानि० (विशेष भूमिका)
7. करतार कानि० (विशेष भूमिका)