जयपुर। अमेरिका संसद की स्पीकर नैंसी पॉलिसी की ताइवान यात्रा के बाद चीन पूरी तरह बौखला गया है। चीन ने अमेरिका और ताइवान को इसके परिणाम भुगतने की चेतावनी देती है। चीन ने Taiwan तट से मात्र 16 किलोमीटर दूर अपना युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। चीन ने इस युद्धाभ्यास का नाम लाइव फायरिंग दिया है. चीनी सेना इस युद्धाभ्यास में असली गोला बारूद का इस्तेमाल कर रही है।
इससे पहले चीन इस युद्धाभ्यास को ताइवान की सीमा से 100 किलोमीटर दूर करता रहा है। इस युद्धाभ्यास के दौरान चीन ने अपनी शक्तिशाली मिसाइल डोंगफोंग का भी इस्तेमाल किया । इसके अलावा चीन के हाईटेक लड़ाकू विमान भी ताइवान के तट पर उड़ान भरते हुए नजर आए। चीन समय ताइवान को 6 तरफ से घेरकर ड्रिल कर रहा है। दूसरी तरफ ताइवान का कहना है कि वे युद्ध नहीं चाहते वे शांति चाहते हैं। लेकिन चाइना हमला करता है तो हम जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं l
25 लाख ताइवानी सैनिक गोरिल्ला युद्ध में माहिर
Taiwan जो कि संभावित युद्ध से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. ताइवान के पास जबरदस्त डिफेंस सिस्टम मौजूद है. ताइवान के पास एंटी मिसाइल, एंटी टैंक डिफेंस मौजूद है। इसके अलावा उनके पास 25 लाख सैनिक ऐसे तैनात हैं जो गोरिल्ला युद्ध करने में माहिर है। ताइवान ने इन सैनिकों को किसी भी खतरे से निपटने के लिए अपने शहरों के अंदर तैनात करके रखा है। ताइवान की युद्ध नीति अलग है वह युद्ध में एसिमिट्रिक वॉर फेयर मेथड को अपनाता है जिसका मतलब होता है कि दुश्मन पर हमला करने की उसे ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाए जाए. ताइवान ने एंटी टैंक, एंटी एयर जैसे हथियारों और गोला बारूदों के बड़े-बड़े भंडार जुटा रखे हैं।