हिण्डोली क्षेत्र के गुढा बांध के खोले 2 गेट

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

क्षेत्र के एशिया के कच्चे बांध के नाम से सुप्रशिद्ध गुढा बांध में शनिवार देर शाम पानी की लगातार आवक के चलते 2 गेट खोले गए।
इससे पहले प्रशासन ने बारिश की आशंका के चलते निचले इलाकों में पहले ही मुनादी करवा दी थी। एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2019 में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। जिसको देखते हुए शनिवार को हुई बारिश के चलते गुढा बांध में पानी की लगातार आवक हो रही थी। जिसको लेकर निचले इलाकों में पहले ही मुनादी करवा दी गई। उसके बाद देर शाम को गुढा बांध के 2 गेट खोले। तीन तीन फीट गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। इस पूरे मामले पर एसडीएम मुकेश चौधरी खुद लगातर नजर बनाए हुए है।