पुंछ-राजौरी के जंगलों में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 2 सैनिक शहिद हुए

जयपुर। जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों हुई आतंकी घटनाओ पर जबावी कार्यवाही करते हुए भारतीय सेना ने आतंकियों का सफाया करने का अभियान चलाया जिसमें पुंछ जिले में देर रात एक काउंटर टेरर ऑपरेशन के दौरान कार्रवाई में दो जवान शहीद हो गए। पुंछ-राजौरी के जंगलों में कुछ दिनों पहले आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया था जिसमें सेना के पांच जवान शहीद हो गये थे। भारतीय सेना ने जबाव देते हुए कईं आतंकियों को ढेर कर दिया। इस दौरान जम्मू-पुंछ-राजौरी हाईवे को जारी ऑपरेशन के चलते बंद कर दिया गया है।

सेना के अधिकारियों ने का कहना है कि मुठभेड़ आतंकवादियों के उसी समूह के साथ हो रही है, जिन्होंने 10 अक्टूबर की देर रात सुरक्षा कर्मियों के एक समूह पर गोलीबारी की थी। बता दें कि सुरनकोट में डेरा की गली में मुठभेड़ के दौरान कार्रवाई में सेना का एक अधिकारी और चार अन्य सैनिक मारे गए थे।
सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि "सामान्य क्षेत्र नर खास फॉरेस्ट, मेंढर सब डिवीजन, जिला पुंछ में चल रहे काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन में 14 अक्टूबर 2021 को शाम के समय सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई।" सेना चार दिन से इन आतंकियों का पीछा कर रही थी, लेकिन ये लोग ऊंची पहाड़ियों और जंगलों का फायदा उठाकर कल शाम तक सेना को चकमा दे रहे थे, तभी ये सेना से आमने-सामने आ गए और मुठभेड के दौरान दो जवान शहीद हो गये।