Baran : रोजगार शिविर में 369 युवाओं ने लिया भाग
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां, 17 मार्च। जिला प्रशासन एंव जिला रोजगार कार्यालय मॉडल करियर सेन्टर बारां़ की ओर से नेशनल करियर सर्विस योजनान्तर्गत प्रातः 10 बजे से सायं 3ः30 बजे तक जिला परिषद परिसर स्थित मिटिंग हॉल में रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 369 युवाओं ने पंजीकरण करा साक्षात्कार में भाग लिया जिनमें 276 युवाओं का जॉब के लिए प्राथमिक चयन हुआ। जिसमें जीडीएक्स सिक्योटी फेसिलिटी एण्ड मेनेजमेन्ट सर्विसेज द्वारा सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद के लिए 26, इसाफ कॉपोरेटिव बीसी ऑफ इसाफ स्मॉल फाइनेंस जयपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर पद के लिए 40, नव भारत फर्टिलाईजर्स लिमिटेड द्वारा फील्ड सेल्स ऑफिसर एग्रीकल्चर पद के लिए 75, यजाकी इंडिया लिमिटेड वैश्नवी मेनपावर अहमदाबाद द्वारा लाईन आपरेटर, हेल्पर टेक्नीशियन पद के लिए 80, दिगंबर फायनेंस दिगंबर केपफिन लिमिटेड द्वारा फील्ड ऑफिसर पद के लिए 15 एवं पुखराज हेल्थकेयर कोटा द्वारा वेलनेस एडवाइजर पद के लिए 40 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी रामनिवास यादव ने उपस्थित युवाओं को जिलें में शुरू हुई नेशनल करियर सर्विस योजना एवं मॉडल करियर सेन्टर की जानकारी प्रदान करते हुए रोजगार से जोडने में सहायक महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया एवं नियोजकों के साथ चयनित युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किए। साथ ही शिविर में एनसीएस पॉर्टल के प्रयोग से नौकरियों में आवेदन की प्रक्रिया एवं मुख्यमंत्री युवा सम्बल योजना के संबंध में जानकारी भी प्रदान की गई।