एस्कोर्ट सर्विस के नाम पर फर्जी कांल सेन्टर चलाते 6 आरोपी गिरफ्तार, 19 एटीएम व 15 मोबाईल जप्त
उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा साईबर अपराध को रोकने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत साईबर काईम करने वालो नम्बरो को चिन्हित कर समस्त थानाधिकारियो को दिशा निर्देश देकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, जिस पर श्री लोकेन्द्र दादरवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर एवं चांदमल सिंगारिया वृताधिकारी वृत नगर पश्चिम के नेतृत्व मे निश्चय प्रसाद एम आईपीएस प्रो. एवं डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी थाना अम्बामाता की टीम द्वारा दिलीप सिह पु. नि थानाधिकारी थाना खेरवाडा से सूचना मिलने पर उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए सज्जननगर पायनियर स्कुल वाली गली में अयाना अपार्टमेन्ट के द्वितीय तल पर दरवाजे से अन्दर प्रवेश किया तो मकान के कमरे के अन्दर छः लोग बैठे हुए होकर सभी के हाथो मे मोबाईल फोन थे।
जिस पर सभी को अपना नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम (1) श्री दयालाल पाटीदार पिता मोगजी पाटीदार उम्र 26 साल निवासी खेडा सामोर थाना दोवडा जिला डुंगरपुर, (2) श्री भरत पाटीदार पिता हीर जी पाटीदार उम्र 24 साल जाति पाटीदार निवासी बडोदा आसपुर जिला डुंगरपुर (3) श्री रोशन पाटीदार पिता नाथुजी पाटीदार उम्र 26 साल निवासी खेडा सामोर थाना दोवडा जिला डुंगरपुर, (4) हितेश पाटीदार पिता लालींग पाटीदार उम्र 21 साल निवासी कल्याणा थाना आसपुर जिला डुंगरपुर, (5) श्री प्रवीण पाटीदार पिता मोकजी पाटीदार उम्र 23 साल निवासी खेडा सामोर थाना दोवडा जिला डुंगरपुर, (6) श्री कपिल पाटीदार पिता भानजी पाटीदार उम्र 24 साल निवासी गढा एकलिंग जी थाना आसपुर जिला डूंगरपुर, होना बताया जिस पर प्राप्त सूचना अनुसार उक्त मकान की नियमानुसार तलाशी शुरू की गई तो उनके प्लैट में कुल 15 मोबाईल फोन, 19 एटीएम एवं बिस्तर पर अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण मोबाईल चार्जपिन, सीमे सहित मिले तथा पुलिस मुख्यालय द्वारा साईबर अपराध में चिन्हितषनम्बर भी उनके पास मिले।
सभी से गहनता से पुछताछ करने पर मोबाईलो से अभियुक्तगणो द्वारा ऑन लाईन साईट से लोगो से ठगी करने हेतु ऑन लाईन एस्कोर्ट साईट पर विज्ञापन हेतु लडकियो की फोटो एवं नम्बर एड किये जाकर ऑन लाईन विज्ञापन बना विज्ञापन को स्लोका एस्कोर्ट सर्विस साईड पर पोस्ट कर लोगो को झुठी लडकियो के फोटो दिखाकर रूपये प्राप्त करना पाया गया जिससे मौके से मिले सभी इलेक्टोनिक सामनो को जप्त कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार किया गया।सभी आरोपियो द्वारा मोबाईल में ऑन लाईन एस्कोर्ट सर्विस साईट पर ऐड में अपनी आई डी बना लडकियो के फोटो टेग कर अपने फर्जी तरीके से उपयोग में लिये जाने वाले मोबाईल नम्बर लिखे जाकर विज्ञापन बना ऑन लाईन वेब साईट पर पोस्ट करना एवं एस्कोर्ट सर्विसे विज्ञापन में दिये गये मोबाईल नम्बर पर जरिये वाट्स अप लोग सम्पर्क करते है जिससे लोग इनके झान्से में आकर एडंवास के नाम पर 100-200 से लेकर 5000 तक जो भी राशी जमा करा देते। सभी बुकिंग राशि को डमी बैंक खातो में प्राप्त करते है। तथा ग्राहक द्वारा एस्कार्ट सर्विस के लिए लडकी की मांग करने पर पहले तो धमकाते तथा फिर भी परेशान करने पर ग्राहक के नम्बर को ब्लॉक कर देते है। उक्त लोगो द्वारा उपयोग में लिये जा रहे डमी खातो व मोर्बाइल नम्बरो के बारे में पूछने पर बताया कि उक्त मोबाईल नम्बरो की सिम व खाते किराये से अन्य राज्यो के लोगो द्वारा के.वाई.सी कराया जाकर सिम कार्ड व ए.टी.एम कार्ड को जरिये कुरियर के पहुँचाना बताया।
जिस पर उक्त सभी को वर्तमान में उपयोग में लिये जा रहे खातो के सम्बन्ध में पूछने पर एक एच.डी.एफ.सी बैक के खाता नम्बर, एवं दो कोटेक महेन्द्रा बैंक के खाता नम्बरो को काम में लेना बताया तथा उक्त खातो का नेट बैकिंग सम्बन्धित एक्सेस स्वयं के पास रखते एवं एस्कोर्ट सर्विस के नाम से कस्टमर से ठगी कर प्राप्त राशि को उक्त फर्जी खातो में प्राप्त की जाकर सभी के द्वारा ए.टी.एम से विड्रोल कर उपयोग में ली जाना बताया गया। तथा अपने साथ किसी महिला को नही रखकर केवल धोखाधडी कर पैसे कमाने के उदेश्य से एस्कोर्ट सर्विस पर अलग अलग लडकियो की फोटो डालकर उसमें फर्जी नम्बरो की सीम के नम्बर व फर्जी ईमेल एड्रेस लगाकर ऐड देते रहते थे तथा सभी आरोपी फर्जी तरीके से प्राप्त सीमो को अपने मोबाईल में लगाकर ही अपना सारा कार्य करते थे। इनके द्वारा की गई कार्यवाई निश्चय प्रसाद एम आईपीएस प्रो., डॉ. हनवन्त सिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी अम्बामाता, नारायण सिंह उनि, औकारसिह, अशोक कुमार सउनि, नरेश कुमार एचसी 1141, नन्दलाल एचसी 105, श्रवण कुमार कानि 1561, कपिल कानि 1229, शक्ति सिह 2534, लाल चन्द्र कानि 2103 , बीना मकानि 2642, फिरोज खांन चालक कानि 1389, कुलदीप एचसी 2014 साईबर सैल, लोकेश रायकवाल कानि 2252 साईबर सैल.