जयपुर। अगले साल फरवरी में उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और सरकार बनाने के लिए राजस्थान के 9 विधायकों को ऑब्जर्वर के रूप में चुना गया है। उत्तराखंड में कुल 70 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं जिसमें से 32 सीटों पर राजस्थान के विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दो मंत्रियों को लोकसभा ऑब्जर्वर बनाया है।
ये विधायक हैं शामिल
कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा, दानिश अबरार, इंद्राज गुर्जर, कृष्णा पूनिया, वेदप्रकाश सोलंकी, इंदिरा मीणा, चेतन डूडी, रफीक खान और पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को विधानसभा चुनावों में जिला ऑब्जर्वर बनाया है। इसके अलावा राज्य मंत्री भजनलाल जाटव और राजेंद्र यादव को लोकसभा सीट के लिए चुना गया है।
बनाये गये प्रभारियों में पायलट ग्रुप और गहलोत ग्रुप के विधायक हैं। दानिश अबरार को देहरादून-पचवादून जिले का आॅर्बजर बनाया गया है जिसमें विधानसभा सीट आती है।। इंद्राज गुर्जर को देहरादून के लिए चुना गया है जिसमें सीट आती हैं। इसके अलावा कृष्णा पूनिया को रुड़की महानगर और रुड़की ग्रामीण वेद प्रकाश सोलंकी को अल्मोड़ा, इंदिरा मीणा को चांपावत, चेतन डूडी को नैनीताल, रफीक खान को उधम सिंह नगर और ज्योति खंडेलवाल को हरिद्वार महानगर के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है।
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया और अब हाल ही में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है।