बारां, 6 मई। राज्य सरकार द्वारा आम जन को मंहगाई से राहत देने एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रारंभ किए गए महंगाई राहत कैंप का लाभ पंक्ति में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। शिविरों में लोक कल्याण की विभिन्न योजनाओं के तहत रजिस्टेªशन कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए जा रहे है। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले में महंगाई राहत कैम्पों के तहत 24 अप्रेल 2023 से 6 मई 2023 को सांय 4 बजे तक 91761 परिवारों का लोक कल्याण की योजनाओं के तहत रजिस्टेªशन करते हुए 411518 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि महंगाई राहत कैंप में परिवार का कोई भी सदस्य राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। जिले में शनिवार को सांय 4 बजे तक 6369 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया जिन्हें 10 प्रमुख योजनाओं में 28239 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।
जिला कलक्टर ने बारां में किया शिविर का निरीक्षण
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने शनिवार को नगर परिषद बारां के सामने स्थित धर्मशाला में चल रहे महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करते हुए आमजन को दी जा रही सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इसी क्रम में उन्होंने आमजन से अपील की है कि महंगाई राहत कैंप में आकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत रजिस्ट्रेशन अवश्य करावें। इस योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर मिल रहा है साथ ही चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत मृतक के आश्रित परिवार को आर्थिक संबल भी मिलता है।
इसी क्रम में शिविर में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आमजन अपनी गैस सिलेंडर कम्पनी की रसीद साथ लावें जिस पर 17 अंको का एलपीजी नम्बर अंकित होता है। इस प्रकार उक्त रसीद पर अंकित एलपीजी कम्पनी के नम्बर के माध्यम से ही गैस सब्सिडी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
जिले में 10 प्रमुख योजनाओं में अब तक हुए रजिस्ट्रेशन
जिला कलक्टर ने बताया कि 24 अप्रेल से 6 मई 2023 को सांय 4 बजे तक जिलेभर में रिकॉर्ड 91761 परिवारों का रजिस्ट्रेशन कर 411518 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 40815, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 37251, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 7289, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 72469, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 21661, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 9304, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 30903, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 37383, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 81621 एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 81621 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए।
जिले में यहां आयोजित हुए शिविर
एडीएम एसएन आमेटा ने बताया कि शनिवार को उपखंड उपखंड बारां की ग्राम पंचायत कोयला, उपखंड अंता की ग्राम पंचायत नियाना, उपखंड मांगरोल की ग्राम पंचायत किशनपुरा, उपखंड अटरू की ग्राम पंचायत कुण्डी, उपखंड छबड़ा की ग्राम पंचायत कडैयावन, उपखंड छीपाबड़ौद की ग्राम पंचायत खेडलाजागीर, उपखंड किशनगंज की ग्राम पंचायत करवरीकलां एवं उपखंड शाहबाद की ग्राम पंचायत बिंची के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में दो दिवसीय प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं मोबाइल महंगाई राहत कैंप आयोजित किए गए।
इसी क्रम में नगर परिषद बारां के वार्ड नम्बर 12, 13, 14 व 15 के लिए रामनगर सामुदायिक भवन बारां, नगर पालिका अंता के वार्ड नम्बर 4 व 5 के लिए बालाजी की बगीची बमोरी अंता, नगर पालिका मांगरोल के वार्ड नम्बर 10, 11 के लिए सहरिया बस्ती प्राथमिक स्कूल मांगरोल, नगर पालिका अटरू के वार्ड नम्बर 6 के लिए ग्राम पंचायत भवन खेड़लीगंज अटरू एवं नगरपालिका छबड़ा के वार्ड नम्बर 8 के लिए लक्ष्मी आईटी परिसर सालपुरा रोड़ छबड़ा में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत मोबाइल कैंप आयोजित किए गए।
8 मई को शहरी क्षेत्रों में शिविर
एडीएम एसएन आमेटा ने बताया कि 8 मई 2023 को नगर परिषद बारां के वार्ड नम्बर 12, 13, 14 व 15 के लिए रामनगर सामुदायिक भवन बारां, नगर पालिका अंता के वार्ड नम्बर 4 व 5 के लिए बालाजी की बगीची बमोरी अंता, नगर पालिका मांगरोल के वार्ड नम्बर 10, 11 के लिए सहरिया बस्ती प्राथमिक स्कूल मांगरोल, नगर पालिका अटरू के वार्ड नम्बर 6 के लिए ग्राम पंचायत भवन खेड़लीगंज अटरू एवं नगरपालिका छबड़ा के वार्ड नम्बर 9 के लिए कैलाश जी पीटीआई साहब के मकान के पास छबड़ा में प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत मोबाइल कैंप आयोजित किए जाएंगे।
8 मई को ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर
एडीएम एसएन आमेटा ने बताया कि 8 मई 2023 को उपखंड बारां की ग्राम पंचायत मियाड़ा, उपखंड अंता की ग्राम पंचायत सोरसन, उपखंड मांगरोल की ग्राम पंचायत महुआ, उपखंड अटरू की ग्राम पंचायत खरखडारामलोथान, उपखंड छबड़ा की ग्राम पंचायत चांचौड़ा, उपखंड छीपाबड़ौद की ग्राम पंचायत राई, उपखंड किशनगंज की ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ एवं उपखंड शाहबाद की ग्राम पंचायत खान्डासहरोल के राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में दो दिवसीय प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं मोबाइल महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।