अवैध शराब के 96 पव्वे जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार

बारां 8 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार चौधरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध कार्यों की रोकथाम के लिये चलाये जा रहे अभियान तहत घनश्याम शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन में राजेन्द्र कुमार मीना पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बारां के दिशा-निर्देशों में रामबिलास मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा  कार्यवाही करते हुये ग्राम बरानी में नहर के पास कच्ची गडार पर प्लास्टिक के कट्टो में रखकर शराब ले जाते हुये आरोपी मैरुलाल मीणा निवासी कोटडी थाना सदर बारां एंव रामस्वरुप राठी निवासी बरानी थाना सदर बारां को देशी शराब के 96 पव्वों के साथ पकडकर। आरोपी भैरूलाल व रामस्वरूप के कब्जे से इतनी देशी शराब जब्त की है। जिस पर थाना सदर पर एक्साईज एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण संख्या 309/2023 धारा 19/54 एक्साईज एक्ट में दर्ज कर आरोपियों से अवैध शराब रखने व बेचने के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तारी आरोपी:-

1. मैरुलाल पुत्र धूलीलाल जाति मीणा उम्र 70 साल निवासी कोटडी थाना सदर बारां

2. रामस्वरुप पुत्र छीतरलाल जाति राठी उम्र 55 साल निवासी बरानी थाना सदर बारा