Baran : दिल्ली शिक्षा मंत्री सिसोदिया की गिरफ्तरी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां, 01 मार्च। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने दिल्ली में कथित शराब घोटाले के संदर्भ में दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मुजी को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में निति निर्धारण के लिए संबंधित अनुभावियों से सलाह मशविरा का मतलब निति का लिक करना। हर सरकार के द्वारा हर बजट में पूर्व फिक्की चैम्बर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाओं में मशविरा किया जाकर प्रावधान जोडे जाते रहे हैं। सरकार गवाह बनने पर समाधान संलिप्तता का गुना खत्म, आरोपी की विश्वसनियता एक आरोपी के द्वारा एक प्रतिष्ठित जिम्मेदार व्यक्ति को आरोपित किया जाने पर उसे दोषी ठहराना और आरोपियों को क्षमादान संदिग्ध है। राजस्व बढाने के लिए दुकानों की संख्या लगभग दो गुना कर निजी क्षेत्र का आबंटन एंव प्रोत्साहन हेतु उनके कमीशन को बढाना वर्तमान केंद्र सरकार तो यही प्रक्रिया अपनाकर सार्वजनिक क्षेत्र के असंख्यक उपकेंद्रों को ही बेच डाला। केंद्र सरकार की राजनीतिक कारणों से दुर्भावना पूर्वक की गई कार्यवाही अराजसकता लोकतंत्र का अपमान प्रतीत होती है। निजी रूपी लेकर अपने स्तर पर प्रकरण की एक माह में न्यायिक जांच करवाकर दूध का दूध, पानी का पानी कर लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में लोकसभा प्रभारी हेमंत शास्त्री, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारत मेहरा, गिरिराज मीणा सुंदलक, जतिन शर्मा, भंवरलाल सहरिया, चंद्रमोहन सहरिया, चौथमल सुमन, दीदार अली, गुडलक शर्मा, अंता विधानसभा कॉर्डिनेटर ओम गोचर, शराफत अली मांगरोल, सोहनलाल सुमन, पूरणानंद कटारा, इरशाद खान किशनगंज समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।