Baran: मेरिज गार्डन से लेपटॉप चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

बारां 5 मार्च। पुलिस अधीक्षक बारा राज कुमार चौधरी ने बताया कि 04.03.2023 को पुलिस थाना किशनगंज पर हेमराज राजपूत निवासी किशनगंज ने रिपोर्ट दी कि में 03.03.2023 की रात्रि को अंसारी मैरिज गार्डन किशनगंज में डि०जे० बजाने गया था। मैरिज गार्डन में घोड़ा आपसी झगड़ा होने पर मैं व मेरा साथी सोनू सुमन लोगों को समझाने चले गये इसी बीच मेरी गाड़ी में रखे 34 हजार रूपये कीमत के लेपटॉप को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया । रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 61/2023 धारा 379 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

खुलासा:- चोरी के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिनेन्द्र कुमार जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारा के सुपरवीजन व राजेन्द्र मीणा वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में थानाधिकारी थाना किशनगंज की विशेष टीम की गई। गठित टीम ने चोरी के अज्ञात चोर व माल की तलाश करते हुए किशनगंज से आरोपी राकेश माली के कब्जे चोरी किये गये लैपटॉप को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- राकेश माली पुत्र धर्मेन्द्र माली निवासी किशनगंज जिला बारां।