अभिभाषक परिषद बूंदी ने खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना द्वारा निशुल्क भूमि आवंटन करवाने पर जताया आभार

शिवकुमार शर्मा
बूंदी |

नये अदालत परिसर नैनवा रोड श्योपुरीया की बावड़ी के लिए 45.6 बीघा आईटीआई भूमि को निशुल्क आवंटन के लिए खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना का जताया आभार इस दौरान अभीभाषक परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने माला व साफा पहनाकर अभिभाषक परिषद की ओर से आभार जताया इस दौरान सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पदम कुमार कासलीवाल, कार्यकारिणी सदस्य शिवराज नागर, अर्जुन कुमार मेघवाल, पुस्तकालय अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा अन्य अधिवक्ता भवानी शंकर महावर, भंवर लाल गुर्जर, दिनेश बड़ोदिया, राजेंद्र जैन, गीतेश पंचोली, अमर सिंह राठौड़, हरीश गुप्ता, उमेश, अनिल बृजवासी, प्रहलाद वर्मा आदि उपस्थित थे साथ ही अभीभाषक परिषद बूंदी की ओर से सचिव विधि एवं विधिक कार्य विभाग शासन सचिवालय जयपुर के नाम जिला कलेक्टर बूंदी को ज्ञापन दिया गया जिसमें बूंदी में वर्तमान में नोटरी अधिवक्ताओं की संख्या कम है वह राजस्थान सरकार द्वारा वर्तमान में जारी विधि मैं बूंदी शहर में दो नोटरी अधिवक्ताओं केशोरायपाटन में एक नोटरी अधिवक्ता की ही आवेदन मांगे हैं जिसे बढ़ाने के क्रम में आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया साथ ही अदालत परिसर में पार्किंग की समस्या को लेकर भी जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया न्यायालय परिषद के दोनों दरवाजों के बाहर पार्किंग की व्यवस्था करवाने का सुझाव रखा गया