कोरोना के बाद बाद अब डेंगू का खौफ, इन जिलों में हालात बेकाब हुए

जयपुर। कोरोना के बाद अब प्रदेश में डेंगू तांडव चालू हो गया है। दिनों—दिन राजस्थान में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। जिससे राजस्थान में डेंगू खतरनाक मोड पर आ गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 29 अक्टूबर राजस्थान में सर्वाधिक 593 केस सामने आये हैं जो कि एक दिन में मिले केसों में इस साल में सर्वाधिक है। इसके अलावा दो लोगों की मौत भी हो गई है।
इन जिलों में हालात हो रहे बेकाबू
डेंगू का सर्वाधिक प्रकोप राजस्थान के जयपुर, धौलपुर, कोटा, प्रतापगढ, जोधपुर, बीकानेर और झालावाड में हो रहा है। इन जिलों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज जयपुर में मिल हैं। वहीं, दूसरी तरफ जब जयपुर नगर निगम ग्रेटर और जयपुर नगर निगम हैरिटेज की स्वास्थ्य विभाग की टीम का दावा है उन्होंने 250 वार्डों में 2 बार फोगिंग कर दिया है फिर से इतनी संख्या में डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं।
SMS हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि बुखार आने पर लोग पहले सामान्य इलाज ले रहे हैं और फिर जब हालात ज्यादा बिगडने लगते हैं तो हॉस्पीटल आ रहे हैं। ऐसे में हालत गंभीर हो जाते हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि बुखार आते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लें ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
उपरोक्त जिलों के आस पास वाले गांवों में भी डेंगू अपने पैर पसार रहा है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। जयपुर के SMS हॉस्पिटल के अलावा राजकीय जयपुरिया, हरबक्श कावंटिया, सैटेलाइट हॉस्पिटल, जनाना चिकित्सालय चांदपोल और सांगानेरी गेट महिला चिकित्सालय में भी बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे है।