जयपुर। ऐसा लगा रहा है कि राहुल गांधी ट्विटर के बाद इंस्टाग्राम और फेसबुक से भी बैन किये जा सकते हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ट्विटर ने उनके उकाउंट को ब्लॉक कर दिया। ब्लॉक करने के कारण ट्विटर ने उनकी नीतियों का उल्लंघन करना बताया। कुछ दिनों पहले दिल्ली में नौ साल कि लड़की से दुष्कर्म कि घटना हुई इस दौरान राहुल गांधी पीड़िता की मां से मिलने गये और उनका फोटो ट्विटर पर शेयर कर दिया था। इसी कारण ट्विटर ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया।
अब बीच राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने राहुल गांधी के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी कार्रवाई की मांग की है। NCPCR ने अब फेसबुक और इंस्टाग्राम को पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने पीडिता के पीडिता के माता—पिता की पहचान को उजागर किया है। उनका एक वीडियों इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसमें पीडिता के माता—पिता की साफ पहचान हो रही है। और ऐसा करना कानून के खिलाफ है। राहुल गांधी ने पोक्सो एक्ट का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर भी कार्यवाही करनी चाहिए।
NCPCR ने पत्र में आगे लिखा कि राहुल गांधी ने किशोर न्याय कानून, 2015 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण कानून (पॉक्सो) और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन किया। साथ ही NCPCR इस वीडियो को इंस्टाग्राम से हटाने की मांग की है।
ट्विटर की कार्यवाही के राहुल गांधी मोदी सरकार संसद में बोलने और सोशल मीडिया पर कुछ बोलने पर अकाउंट ब्लॉक करा देने का आरोप लगाया है।