जयपुर। कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों ने बीजेपी नेता के घर के पास ग्रेनेड से हमला कर दिया। यह हमला आतंकवादियों ने गुरूवार रात को किया। इस हमले में आंतकवादियों ने BJP के मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह के घर को निशाना बनाया। इस हमले में उनके महज 2 साल के भतीजे वीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। हमले में जसबीर के अलावा अर्जुन सिंह, जसबीर की माता सिया देवी, भाई बलबीर और उनके बेटे कर्ण सिंह घायल हुए हैं।
इस आंतकी हमले के बाद बीपेजी के आज राजौरी में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा बल आतंकियों को ढूंढ कर उनका खात्मा करे। इस हमले के विरोध में शनिवार को राजौरी बंद रहेगा।
हमले के बाद पुलिस ने मीडिया को बताया कि आतंकियों ने उस समय हमला किया जब बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जसबीर सिंह माता सिया देवी, भाई बलबीर और उनके बेटे कर्ण और भतीजा वीर सिंह जिनकी उम्र मात्र 2 साल थी, एक साथ बैठै हुए थे। हमला के दौरान वीरसिंह को नहीं बचाया जा सका।
बता दें कि यह छटवां मौका है जब पिछले एक साल में बीजेपी के नेताओं को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया गया है। 4 अगस्त को कुलगाम में BJP नेता आरिफ अहमद पर आतंकियों ने हमला किया था। वहीं, 6 अक्टूबर को आतंकियों ने गांदरबल में BJP के नेता गुलाम कादिर को मौत के घाट उतार दिया था। इ इससे पहले 9 अगस्त को अनंतनाग में आतंकियों ने BJP नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं पिछले साल 8 जुलाई को एक और कश्मीर के बीजेपी नेता वसीम बारी की हत्या कर दी गई थी।