Baran: अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद और व्यापारियों के बीच बनी सहमति अतिक्रमणको माना शहर के लिए अभिशाप

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

 बारां राजस्थान


अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद और व्यापारियों के बीच बनी सहमति अतिक्रमणको माना शहर के लिए अभिशाप 

होली तक होगी समझाइए ,अस्पताल रोड के तेज गति वाहनों पर होगी कार्यवाही

बारां,22फरवरी, शहर में बढ़ते यातायात दबाव के बाद अतिक्रमण पर नियंत्रण करने के लिए नगर परिषद आयुक्त और सभापति की पहल पर बुधवार दोपहर नगर परिषद में व्यापार महासंघ पदाधिकारियों शहर कोतवाल तथा यातायात इंचार्ज के बीच हुई आपसी चर्चा के बाद शहर के प्रमुख मार्गों को सुलभ यातायात के लिए अतिक्रमण मुक्त करने पर सहमति बन गई
व्यापार महासंघ अध्यक्ष र्लालत मोहन खंडेलवाल मुख्य संरक्षक देवकीनंदन बंसल की उपस्थिति में हुई बैठक में शहर के खराब सुविधा घरो को बेहतर बनाने अस्पताल रोड तथा सदर बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने तथा महिलाओं के लिए शौचालय बनाने को लेकर निर्णय लिया गया वही झालावार रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को देखते हुए शहर के मध्य यातायात के बढ़ते दबाव के कारण आमजन को हो रही परेशानीके बाद नगर परिषद आयुक्त तथा सभापति ने आज व्यापारियों से चर्चा की इस दौरान चार मूर्ति चौराहा से लेकर प्रताप चौक तथा दीनदयाल पार्क तक पूरे मार्ग को खुला रखने पर सहमति बनी वही प्रताप चौक से घर्मादा चौराहा तथा अस्पताल मार्ग पर दुकानों के आगे छाया और बारिश से बचाव के लिए 4 फुट चद्दर रहेगे तथा नालियों को के बाद दुकानों पर कोई व्यापारी सामान नहीं रख सकेगा वही पूर्व की भांति दोनों मार्गों पर वाहन खड़ा करने के लिए लाइनिंग कर दी जाएगी ताकि जितने भी वाहन खड़े हो वह तयशुदा सीमा में खड़े हो जिससे यातायात को कोई परेशानी ना हो बैठक में यह भी सहमति बनी कि आगामी होली पर्व को देखते हुए फिलहाल व्यापारियों को संदेश की जाएगी लेकिन चार मूर्ति प्रताप चौक तथा दीनदयाल पार्क तक मार्ग को पूरा खुला रखा जाएगा बैठक में अस्पताल रोड पर बेतरतीब चल रहे वाहनों के कारण हो रही आए दिन की दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मार्ग पर 4 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनाने कथा तीन अन्य स्थानों पर पुलिस जाब्ता तैनात करने का निर्णय हुआ ताकि सांयकाल।से रात्रि काल मे चलने वाले तेज गति के दुपहिया वाहनों पर कडाई से कार्रवाई हो सके वहीं अस्पताल रोड पर जहां नालियों के ऊपर फेरो कवर हटे हुए हैं वहां भी तत्काल फेरों लगाने के आदेश जारी कर दिए गए ,बैठक में मोटर मार्केट संघ के अध्यक्ष सुदर्शन कुमार ने मोटर मार्केट की दुकानों के आवंटन का मामला उठाया जिस पर नागरिक बैंक अध्यक्ष से चर्चा कर भुगतान संबंधी प्रक्रिया को निपटाने के साथ ही दुकानों के आवंटन पर विचार किया गया बैठक में महामंत्री प्रदीप जैन किराना व्यापार संघ के कमलेश जैन नरेश खंडेलवाल शूज एसोसिएशन के राहुल कुमरा पुनीत कुमरा आसिफ हुसैन जनरल मर्चेंट से शशीकांत जैन,माजिद सलीम भानु कुमार पोरवाल पूर्व धर्मादा अध्यक्ष विमल कुमार बंसल मान सरोवर मार्केट के अध्यक्ष नवीन कुमार गर्ग विजय कुमार भक्तानी विनोद कुमार जैन आनंद कुमार बंसल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और नगर परिषद अधिकारी उपस्थित रहे,,