जयपुर। रूस द्वारा युक्रेन पर हमला बोले जाने के बाद युक्रेन ने अपनी हवाई सीमाओं को बंद कर दिया है जिसके कारण भारतीयों को स्वदेश लाने के लिए यूक्रेन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली के लिए वापस लौट रहा है। बता दें कि हजारों भारतीय युक्रेन में फंसे हुए हैं जो यूक्रेन से स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे हैं। एयर इंडिया की उड़ान ने एक NOTAM, या एयरमैन को नोटिस, यूक्रेन जाने वाली सभी उड़ानों के लिए भेजे जाने के बाद वापस दिल्ली जाने का फैसला किया।
गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज सुबह रूसी सेना को यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों अभियान चलाने का आदेश दिया जिसे रूस ने सोमवार को स्वतंत्र राष्ट्रों के रूप में मान्यता दी। इसके बाद रूस की सेना ने युक्रेन की राजधानी कीवा सहित कईं क्षेत्र में बम गिराने शुरू कर दिये हैं।
आईएफएक्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन के हवाई अड्डों ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं, यूक्रेन की सेना ने कहा कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार तड़के यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की। जैसे ही पुतिन ने कहा, कीव, खार्किव और यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई। बाद में, कीव में हवाई सायरन बज गए, जो दर्शाता है कि शहर पर हमला हो रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने देश में मार्शल लॉ की घोषणा की और कहा कि रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे और देश के सीमा रक्षकों पर मिसाइल हमले किए हैं।