भरतपुर, विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य मे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भरतपुर की बैठक का आयोजन किया गया। ग्राहक पंचायत के जिला संगठन मंत्री देवाशीष भारद्वाज ने बताया की सर्वप्रथम ग्राहक पंचायत के प्रांत सह संगठन मंत्री एड. घनश्याम शर्मा एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष विपुल शर्मा ने भारत माता के चित्रपट्ट पर मलयापर्ण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारम्भ की गयी बैठक मे मुख्य वक्ता ग्राहक पंचायत के प्रांत सह संगठन मंत्री एड. घनश्याम शर्मा रहे उन्होंने संगठन के विषय मे सभी कार्यक्रतो का प्रबोधन किया साथ हि ग्राहक पंचायत के स्वर्ण जयंती वर्ष पर देश भर मे ग्राहक जागरण के लिए किये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के विषय मे भी अवगत कराया साथ हि भरतपुर शहर के सभी वार्डो को आदर्श ग्राहक वार्ड बनाये जाने की योजना पर परिचर्चा की जिसके के लिए ग्राहक पंचायत भरतपुर की जिला कार्यकारिणी जनजागरण अभियान का शुभारम्भ करेगी साथ हि भरतपुर मे ग्रहक मार्ग दर्शन केंद्र भी खोला जाएगा जिससे ग्राहकों को उनके अधिकारों से अवगत किया जा सके । साथ हि सभी कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह किया की जो भी खरीदारी करे दुकानदार से उसका बिल अवश्य ले।