सप्तकोशी परिक्रमा धूमधाम से लगाई
दीपचंद शर्मा। कामां, कामवन की सप्तकोशी परिक्रमा बड़ी धूमधाम से लगाई गई जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया और राधे राधे के जयकारों के साथ कामवन की परिक्रमा लगाई । सोमवार को सुबह 5:30 पर परिक्रमा राधावल्लभ जी से प्रारंभ हुई, मदन मोहन जी मंदिर, वृंदा देवी, मेन बाजार, नगर पालिका, कालका मंदिर, विमल कुंड, अशोक वाटिका, रामेश्वर, गया कुंड, लुक लुक कुंड, चरण पहाड़ी, वामन भैरव, फिसलनी, भोजन थाली, अंबेडकर चौराहा, राधा वल्लभ जी पर समापन हुई ।