संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा ने भाजपा के जिला प्रभारी व जिला सह प्रभारी की घोषणा की ।
भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष पाटनी ने बताया कि बूंदी जिला प्रभारी के पद पर बारां के पूर्व जिलाध्यक्ष ,कोटा देहात के पूर्वजिला प्रभारी , कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य सहित विभिन्न दायित्वों का निवर्हन कर चुके आनन्द गर्ग को नियुक्त किया है । वही बूंदी जिला प्रभारी रहे नरेश बंसल को जयपुर शहर का जिला सह प्रभारी नियुक्त किया है ।