Baran : वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह सम्पन्न छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां राजस्थान 

बारां 25 फरवरी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेडली गंज  गायत्री नगर में वार्षिकोत्सव विदाई समारोह कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ। 
 प्रधानाध्यापक मदनलाल मेघवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अटरू नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रुखसार बानो विशिष्ट अतिथि सिराज खान उग्रसेन मीणा पूर्व सरपंच हेमंत कपूर वार्ड पार्षद देवेश पुर वार्ड पार्षद सोमेश मकावत, रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ, कुमकुम तिलक वंदन, स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक गीतों पर प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर उन्हें अपने हाथों से पुरस्कार भेंट किए गए। इस दौरान विद्यालय परिवार भी उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के दौरान विषिष्ठ अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रुखसार बानो  ने कहा कि विद्यालय में वार्षिकोत्सव का उद्देश्य मनोरंजन ही नहीं बल्कि सभी छात्र-छात्राओं की रूचियों और प्रगति का लेखा-जोखा जानना होता है। इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों को नए उत्साह और प्रेरणा की अनुभूति होती है। श्रीमती बानों ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बालक का विभिन्न तरीको से विकास करना है। बचपन में ही उसे उन सभी चीजों का ज्ञान होना चाहिए जो दैनिक जीवन में उपयोग की जाती हैं। अतः बालक को विद्यालय में वे सभी अवसर प्रदान किए जाते हैं, जिनका लाभ उठाकर वह पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करता है।मंच का संचालन विद्यालय अध्यापक लीलाधर मेधवाल व राजेन्द्र नागर ने किया इस अवसर पर विधाथियो के परिजन व गामिण उपस्थित रहे।