पिपलोद स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित

शाहपुरा न्यूज -  शाहपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलोद में वार्षिक उत्सव व भामाशाहा  सम्मान समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिपलोद सरपंच राजेंद्र कुमार वर्मा ने की। मुख्य अतिथि विधायक मनीष यादव, विशिष्ट अतिथि  प्रधान मंजू शर्मा, सीबीओ गैंदालाल रैगर, पंचायत समिति सदस्य शिवराम गुर्जर रहे। इस दौरान विधायक मनीष यादव ने कहा कि बजट आते ही स्कूल में कमरा बनाने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में स्कूल में जो विद्यार्थी पढ़कर सरकारी कर्मचारी बन गए उनका सम्मान  किया गया। इसके अलावा गांव के भामाशाह सूबेदार मालीराम सराधना जो स्कूल को पानी की व्यवस्था कर रहा है उसका भी सम्मान किया गया। स्कूल के बच्चे राज्य स्टार टूर्नामेंट विजेताओं का सम्मान किया गया। जिनमाष्टमी में तीन बच्चे ललित गुर्जर, राकेश गुर्जर, देवाराम बुनकर दो बच्चे कुश्ती में रोहिताश गुर्जर, सुनील निर्वाण का सम्मान किया गया।

इस दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश  किया गया। गांव के भामाशाहों ने स्कूल कोष में पैसे दिए।  इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल रामेश्वर जाट, एसएमसी अध्यक्ष मालीराम गुर्जर, पूर्व सरपंच रघुवीरशरण सराधना, जीवालाल गुर्जर, अर्जुनलाल गुर्जर, रिछपाल सराधना, हेमपाल सराधना, उपसरपंच घनश्याम सराधना, गोपत रावत, बीरबल सराधना, जयराम सराधना सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।