महिलाओं के लिए योगा क्लास का हुआ शुभारंभ
-3 दिवसीय तक निःशुल्क दिया जाएगा प्रशिक्षण
शाहपुरा न्यूज - शहर के वॉर्ड 6 स्थित योगी हॉस्पिटल के प्रथम तल पर आर्च योगा एण्ड फिटनेस क्लासेज का शुभारंभ डॉ प्रभा श्रीया के मुख्य आतिथ्य व बी के सुलभा बहन की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फीता काटकर फिटनेस क्लासेज का शुभारंभ किया गया। योगाचार्य डॉ अर्चना ने बताया कि यहाँ पर 3 दिवस तक सुबह 6 बजे से 7 बजे तक महिलाओं को निःशुल्क बीमारियों व मोटापा से निजात पाने के लिए योग सिखाये जाएंगे। यह सुविधा सिर्फ महिलाओं व बालिकाओ के लिए रहेंगी।
उन्होंने बताया कि योग करने से गम्भीर से गम्भीर बीमारी व मोटापा से निजात पाया जा सकता हैं। गौरतलब हैं कि यह एक मात्र महिलाओं के शाहपुरा शहर में केंद्र हैं इसके 50 किलोमीटर में भी महिलाओं के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने सेहत के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओ ने हिस्सा लिया।