कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राजस्थान |

हिन्डोली ।कस्बे में पाल बाग रोड़ पर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि अति.मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं की पढाई के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है। हर बालिका को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनना है। बालिकाओं को अभी से जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

उन्होनें कहा कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बालिकाओं की जिंदगी संवारने का कार्य कर रहे हैं समारोह में बालिकाओं ने घोष (बैंड) वादन की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी किया कार्यक्रम मे खूशबू कुमावत, हर्षिका भट्ट एवं अनुष्का एन्ड ग्रुप द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, कविता पाठ व देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। समारोह के विशिष्ट अतिथि समग्र शिक्षा अभियान के अति.परियोजना समन्वयक राम सिंह मीणा, रिषिराज शर्मा, राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय )के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा थे। अध्यक्षता नोडल प्रधानाचार्य बजरंग लाल प्रतिहार ने की कार्यक्रम का संचालन कैलाश मयंक ने किया। प्रधानाध्यापिका सन्तोष मीणा ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया वार्डन ममता गुर्जर , विनीता नकलक,शशि टेलर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।