सावधान! अगर आप ATM से पैसे निकाल रहें हैं तो देना होगा ज्यादा चार्ज, अगस्त से लागू होंगे ये नियम

जयपुर। कल यानि 1 अगस्त से पूरे देश में बैंकिग नियमों में कईं सारे बदलाव होने वाले हैं जिन्हें आपका जानना जरूरी है। क्योंकि, ये बदलाव आपकी जेब खर्च पर सीधा असर डालने वाले हैं। आरबीआई ने कुछ नियमों में बदलवा किये हैं ​जैसे कि अब आपकी सैलरी नॉन वर्किंग डे में भी आ सकेगी। आप शनिवार और ​रविवार को भी लेन देन कर सकते हैं। इसके अलावा कईं बैंको ने एटीम का निश्चित सीमा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर लगने वाले चार्जेज में भी बदलाव किये हैं। आइये हम इन सारे बदलावों के बारे में जानकारी नीचे देते हैं।

एक अगस्त से ये होंगे नये बदलवा

अगर आप ICICI बैंक के ग्राहक हैं तो और आप निश्चित लिमिट से ज्यादा बार चेक से पैसा निकालते हैं तो आपको अतिरिक्त चार्ज देना होगा। आप बैंक की ब्रांच में चेक से केवल चार बार ही फ्री नकद लेन-देन कर सकते हैं। अगर आप चार बार से ज्यादा बार पैसे को लेनदेन चेक के माध्यम से करते हैं तो आपको 150 रुपए अतिरिक्त चार्ज देना होगा।
ATM चार्ज
वहीं अगर एटीएम चार्ज की बात करें तो अगर आप मेट्रो शहर ​जैसे दिल्ली, कोलकात्ता, मुंबई आदि के निवासी हैं तो इन शहरों में आप 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इससे ज्यादा करने पर आपको 20 चार्ज देना होगा। वहीं, अगर आप छोटे शहरों में हैं तो आप 5 बार ​फ्री पैसा निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा बार निकालने पर आपको 8.50 रूपये देने होंगे।

शनिवार रविवार को भी कर सकेंगे लेन देन
बता दें कि आरबीआई ने नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) सिस्टम को सातों दिन 24 घंटे चालू रखने का फैसला लागू कर दिया है। अब 1 अगस्त से आपकी सैलरी रविवार या छूट्टी के दिन भी आ सकेगी।