शाहपुरा न्यूज - विराटनगर क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बागावास चौरासी में भामाशाहों ने शुक्रवार को विद्यार्थीयों को गरम स्वेटर वितरित किये। गर्म स्वेटर पाकर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुखराज वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस बार भी शीतकालीन अवकाश में भामाशाह जगदीश मीणा के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को कक्षा 1 से लैकर 8 वीं तक के विद्यार्थियों को भोजन व स्वेटर वितरित किये। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सुनिता मीना, सायर मीणा, रोहिताश, हरेदव, सावित्री स्पेयल, सूनिता कुमारी, शान्ति लाल शर्मा, हेमंत कुमार मीना, राजीव कुमार वर्मा, जयराम बुनकर सहित कई मौजूद रहे।