क्षेत्र में सुशासन लाएगी भाजपा- राधेश्याम, बारां- अटरू से भाजपा प्रत्याशी बैरवा ने किया जनसम्पर्क
बारां- अटरू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा व भाजपा कर्तकर्त्ताओं ने कवाई मंडल के कई गांवों में घर- घर जाकर भाजपा के पक्ष में मत एवं समर्थन की अपील की।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक सचिन सनाढ्य व सहसंयोजक योगेश राजौरा ने जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्त्ताओं द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। अंता विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कंवरलाल, किशनगंज से ललित मीणा, बारां- अटरू से राधेश्याम बैरवा और छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को बाराँ अटरू से राधेश्याम बैरवा ने कवाई मंडल के छत्रपुरा, बलदेवपुरा, दड़ा, निमोदा, खेड़ली गद्दियान, सालपुरा स्टेशन, कवाई, मुकुंदपुरा, गोरधनपुरा, सालपुर, अमृतखेड़ी, हनुवतखेड़ा, पाण्डुहेली, कुकर तालाब, दाता मोतीपुरा, मुसई गुजरान, शंकरपुरा, पारलिया, कंवरपुरा, दिलोद हाथी, भकरावदा, ठीगरी, महाराजपुरा, पटना और मूंडला गांव में मतदाताओं से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बैरवा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और बैरवा ने भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेश में सुशासन लाने की बात कही। जनसम्पर्क के दौरान पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल,संजीव भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह,ओम सुमन लक्ष्मीनारायण केरवालिया,विद्यारतन जयंत, मुकेश केरवालिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर,राधेश्याम सिरोहिया, सत्यनारायण मित्तल, द्वारका लाल मेहता, जेपी मित्तल,श्याम मेहता, प्रदीप नागर खरगड़ा,प्रकाश सुमन,पूर्व प्रधान गिरिराज नागर, नेमीचंद मीणा, प्रधुम्न शर्मा,प्रेमराज मीणा, गिरिराज भाटी, कृष्णमुरारी मीणा, विष्णु प्रजापति ,रामपाल गुर्जर अंशुल गालव, नमन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।