Baran: भाजपा युवा मोर्चा ने चौराहे पर टायर जलाकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जमकर विरोध प्रदर्शन
संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
बारां कवाई 17 मार्च गुरुवार जयपुर में विभिन्न मांगो को लेकर धरना दे रही वीरांगनाओं को पुलिस द्वारा जबरन धरना समाप्त करवाने, उनका अपमान करने तथा राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के साथ किये गये दुर्व्यवहार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मण्डल अध्यक्ष विष्णु चक्रधारी भाया के नेतृत्व में कस्बे के मैन चौराहे पर टायर जलाकर राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ़ जमकर विरोध प्रदर्शन किया!
मण्डल कोषाध्यक्ष अमित जोशी, उपाध्यक्ष मोहित नागर व भोजराज मीणा ने बताया की दोपहर 12 बजे सभी कार्यकर्ता तेजाजी चौक में एकत्रित होकर रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए मैन चौराहे पर पंहुचकर गहलोत सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया!
मण्डल उपाध्यक्ष विनोद साहू, आदर्श मित्तल व पवन मीणा ने बताया की प्रदर्शन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर ने कहा की पुलवामा आतंकी हमले के बलिदानियों की वीरांगनाओं के साथ व भाजपा नेता राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज की घटना अत्यंत निंदनीय है!
मण्डल अध्यक्ष विष्णु भाया ने कहा डॉ किरोड़ी लाल मीणा पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की पत्नियों की माँगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जहाँ पिछले दिनों धरने पर बैठी वीरांगनाओं और किरोड़ी लाल मीणा के साथ दुर्व्यवहार किया गया, राजस्थान पुलिस द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार कर लाठीचार्ज किया गया जिससे पूरे राजस्थान के सभी समाजों में रोष व्याप्त है!
जिलाध्यक्ष रोहित नागर व मण्डल अध्यक्ष विष्णु भाया ने कहा की राज्य सरकार में यूएचडी मंत्री शांति धारीवाल की ओर से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा पर की गई इस तरह की टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक है, उनके खिलाफ़ कार्यवाही की जानी चाहिए!
प्रदर्शन में इस दौरान:- महामन्त्री विजय राठी, उपाध्यक्ष सेवक मांझी, सतीश मेहता, वार्डपंच नितेन्द्र मीणा, हितेश चंदेल, पवन जोशी, सुनील योगी, बनवारी, मनीष महावर, सिप्पी सिंह, मनीष सुमन, हेमंत, सतेंद्र नागर, गौरव, हितेश, दीक्षांत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे!