बारां जिले के अन्ता में एक ही समुदाय के 2 पक्षो के बीच हुए खूनी संघर्ष

संवाददाता शिव कुमार
अंता (बाराँ)

खूनी संघर्ष में एक पक्ष के बाप बेटा  चाकू के हमलों से गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया ।

बता दे कि स्टेडियम में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के मामले में रात्रि को एक समुदाय के 2 पक्षो के बीच चाकू बाजी से हुए हमले में में पिता पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अन्ता अस्पताल लाया गया जहा से दोनो की हालत गम्भीर होने के कारण कोटा रेफर किया गया ।

थानाधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया कि शनिवार रात्रि को भूरा कुआ पर हनीफ खान तथा उसके पुत्र सादान पर किये गए चाकू से हमले के मामले में आशु खान ,गुड्डू ,पप्पू ,के खिलाफ प्राण घातक हमले का मामला दर्ज किया गया है
दूसरी ओर घटना की जानकारी के बाद अस्पताल में भारी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गई ओर मामले को लेकर अंता पुलिस जांच में जुट गयी है।