ब्राह्मण कल्याण परिषद ने सम्मानित की 303 प्रतिभाएं
-प्रतिभा सम्मान समारोह में दूर दराज से अभिभावकों के साथ पहुंचे बच्चे
बारां 14 अगस्त।
संवाद दाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान
ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा रविवार को तेलफैक्ट्री स्थित आरके गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 303 प्रतिभाओं को ब्राह्मण एक्सीलें अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में अतिथियों के रूप में प्रदेश संयोजक अनिल तिवारी, संभाग अध्यक्ष बृजराज गौतम, शहर अध्यक्ष कोटा धर्मेंद्र दीक्षित, औषधी नियंत्रण अधिकारी शिवकांत शर्मा, जिला शिक्षाधिकारी पीयूष शर्मा, आदि गौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गिरीराज शर्मा बटावदा, समाज सेवी संजीव भारद्वाज, कुन्हाड़ी थानाधिकारी नवल शर्मा, सुरेंद्र गालव, सत्यप्रकाश पारीक, सनाढ्य ब्राह्मण अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी व हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के दिनेश शर्मा थे। समारोह में अतिथियों ने कहा कि आज के विषम हालात में भी समाज के बच्चे मेहनत कर बुलंदिया छू रहे हैं। बीकेपी द्वारा प्रतिभाओं को नवाज कर उनको प्रोत्साहित करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। जो उन्हें हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। कार्यक्रम प्रभारी भगवानलाल शर्मा ने बताया कि समारोह में अतिथियों द्वारा बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 10वीं के 96 व 12वीं के 102 छात्र-छात्राओं को तथा सेवानिवृत्त 90 व नवनियुक्त 45 कर्मचारियों व अधिकारियों को ब्राह्मण एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया। संचालन अध्यापक ज्योतिप्रकाश शर्मा ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने गुरूकुल के नन्हें छात्रों द्वारा किए गए विशेष मंत्रोच्चार के बीच वि़द्या की देवी सरस्वती व भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष किशन शर्मा ने स्वागत उद्बोधन दिया। बीकेपी जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
भामाशाहों का भी किया सम्मान-
समारोह में विशेष योगदान पर जिला प्रभारी भगवान शर्मा भारत स्पोट्स व आदिगौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष गिर्राज शर्मा शर्मा का समाज की ओर से अभिनंदन किया गया। समारोह में शहर समेत जिलेभर से प्रतिभाएं, उनके अभिभावक व बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए।
महिलाओं ने भी की भागीदारी-
समारोह में महामंत्री कोटा शीला तिवारी, बारां अध्यक्ष मीना शर्मा, युवा अध्यक्ष सुरभि शर्मा, निर्मला शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, जया शर्मा, छबड़ा अध्यक्ष मनोरमा शर्मा, युवा अध्यक्ष जया शर्मा, निर्मला शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, गीता शर्मा व्याख्याता, निदुलीता शर्मा, गीता शर्मा, सोनू दुबे, चेतना शर्मा, उषा सारस्वत, कुंजन शर्मा, शेलकुमारी शर्मा, पप्पी शर्मा, रानी शर्मा, ममता शर्मा, मिथलेश शर्मा, रेखा शर्मा, गायत्री शर्मा, राशी शर्मा, रानू नंदवाना, रंजना चतुर्वेदी, संतोष शर्मा, ललिता तिवारी आदि मौजूद थीं।
ये भी रहे मौजूद-
समारोह में यश शर्मा, महेंद्र शर्मा, त्रिलोक गौतम, विनोद शमा्र, अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ. रमेश शर्मा, शिवशंकर चतुर्वेदी, नवल शमा्र, पुजारी आदित्य शर्मा, सजंय तिवारी, शुभम शर्मा, देवेंद्र तिवारी, दीपक शर्मा ठीकरिया, अमित व्यास, राजेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा क्वांटम, मितेश शर्मा, चंचलेश गौतम, अनिल शर्मा पीईटी, प्रधानाचार्य कैलाश शर्मा, सुनील शर्मा समग्र शिक्षा, अवध पारीक, निरंजन शर्मा प्रधानाचार्य,चंद्रमोहन शर्मा, मनोज शर्मा शाहाबाद, अरूण प्रदीप, ओमप्रकाश शर्मा, सतीश शर्मा एएओ, हेमंत शर्मा प्रधानाचार्य, राजेंद्र चतुर्वदी, नरेंद्र तिवारी, भगवान शर्मा, रामबाबू शर्मा, मुकेश शर्मा मंडोला, मनोज शर्मा नाहरगढ़ा, नितेश शर्मा, अनुराग गौतम, विनोद गौतम, ललित शर्मा, नवल शर्मा सुल्तानपुर, योगेंंद्र शर्मा, इंद्रराज शर्मा, भानु शर्मा, भुवनेश गौतम, श्यामस्वरूप शर्मा, अरविंद मिश्रा, महेश शर्मा, मनोज शर्मा पीडब्ल्युडी, कौशल तिवारी व्याख्याता, गिरीश कुमार प्रधानाचार्य, हरिओम शर्मा लिसाड़िया, अभिषेक पारीक, सुरेश शर्मा प्रधानाचार्य, राजेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, जेपी शर्मा शर्मा समेत जिलेभर के सभी ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहयोग किया।