जयपुर। कल शाम बुधवार को राजस्थान में कई जगह पर जोरदार बारिश हुई लेकिन बारिश के साथ साथ आसमान से आफत भी बरस पडी जिसे दो किसान और 40 पुशओं की मौत हो गई। बूंदी जिले में दो अलग अलग जगह पर बिजली गिरने से 32 बकरियों और 8 भेडों की मौत हो गई। घटना के बाद किसानों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के कलेक्टर रविंद्र गोस्वामीस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौक पर पहुंचे और हालात की जानकारी ली। और परिवार जन से मिलकर ढांढस बंधाया.
पहली घटना कैथूदा गांव में हुई
जानकारी के मुताबिक पहली बूंदी जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कैथूदा गांव की एक महिला ग्यारसी बाई खेत पर धान की रोपाई करने का काम कर रही थी तभी अचानक से तेज बारिश के साथ बिजली गिरी और महिला वहीं गिर गई। ग्रामीणों ने महिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना देई थाना क्षेत्र के सुसाडिया गांव में हुई जहां किसान भेरूलाल प्रजापति भी धान की रोपाई कर रहा था। उसी समय बिजली टूट पडी और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पिछले दो दिन में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत चुकी है।
40 पुशओं की भी मौत
आकाशीय बिजली ने रुणीजा बांध के पास पशुओं को भी अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक पशुपालक जीतमल प्रहलद भील रूणीजा गांव से भेड बकरियों को चराने के लिए बांध में लेकर गये थे तभी अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई। पशुओं को छोडकर वे एक पेड के नीचे जाकर खडे हो गये। उसी समय बिजली गिर और 32 बकरियों और 8 भेड़ों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची।