किसानों को देशद्रोही कहना देश के अन्नदाताओ का अपमान है में इसकी कठोर शब्दों में निंदा करता हूं -- रामनारायण मीणा

बूंदी 23 फरवरी। पूर्व सांसद रामनारायण मीणा  देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की इस आंदोलन के समर्थन में अपनी बाजू पर काली पट्टी बांधकर किसानो द्वारा मनाई जा रहे काले दिवस का समर्थन करता हूं । उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली किसानो की आजीविका का साधन है उन्हें इसे दिल्ली ले जाने पर रोकना गलत है। उन्होंने किसानों की एम, एस, पी, कानून बनाने और अन्य मांगों को उचित बताया है।

प्रधानमंत्री जी को हट धर्मीता समाप्त कर किसानों से वार्ता कर उनकी मांगों को स्वीकार करने की अपील की। यह आंदोलन पंजाब हरियाणा के किसानों का ही आन्दोलन नहीं है यह पूरे देश के किसानों की आवाज है । में हमेशा से किसानो का समर्थक रहा हूं। में भी किसान का बेटा हूं और आज भी खेत में रहकर खेती कर रहा हूं इसलिए किसानो की मजबूरी और समस्याओं को में भली भांति समझता हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी ने जीएसटी कानून लागू किया है और इन्होंने ही किसने की खेती उपयोग में ले जा रहे संसाधनों पर जीएसटी को बढ़ाकर किसानों से टैक्स भी लिया जा रहा फिर किसान को बिना टैक्स वाला बताना गलत है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी एक और तो अपने आप को गरीब का पुत्र बताते हैं और दूसरी ओर किसानों से वार्ता नहीं कर उनके आंदोलन को कुचलने का कार्य हो रहा है वह निंदनीय है उन्होंने बूंदी के विकास पर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि बूंदी के विकास में दृढ़ इच्छा शक्ति  की कमी है यहां की जनता और नेताओं को दृढ़ इच्छा शक्ति बनकर इस दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए इस अवसर पर कर्मचारी नेता पुरुषोत्तम पारीक कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच रामदेव गोचर आदी भी उपस्थित थे।