एसडीएम कार्यालय में जबरन घुसने पर भाजपा नेताओ के खिलाफ मामला दर्ज

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रीट की धांधली आदि के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं द्वारा एसडीएम कार्यालय में एसडीएम नही होने पर कार्यालय में जाकर उनके चैम्बर में कुर्सी पर ज्ञापन चस्पा करने के मामले में एसडीएम कार्यालय के कर्मचारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 भाजपा नेताओ सहित अन्य के खिलाफ राजकीय कार्यालय में जबरन घुसने आदि के आरोप में मामला दर्ज किया है थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने बताया कि एसडीएम कार्यालय के 7 कर्मचारियों ने सामूहिक रिपोर्ट देकर बताया कि सोमवार को दोपहर बाद भाजपा कार्यकर्ता आए और नारेबाजी करने लगे तो उनसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि जो कर्मी मोजूद है उन्हें ज्ञापन दे दो लेकिन वे नही माने ओर मना करने वाले कर्मचारियों के धक्का देकर जबरन बिना अनुमति के ही एसडीएम की अनुपस्थिति में उनके कार्यालय में भीड़ के साथ घुसकर कुर्सी पर ज्ञापन चस्पा कर दिए जिनमे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन, सीपी गुंजल, अजय गुजर व ओम धगाल सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने 4 नामजद भाजपा नेताओं व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है