शाहपुरा न्यूज - कस्बे में पुलिस थाने के पीछे स्थित श्याम बाबा के मन्दिर में केक काटकर व आतिशबाजी करके श्याम बाबा का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान भजनों का प्रोग्राम आयोजित जिसमें कलाकारों ने श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर बाबा की महिमा का गुणगान किया। फूलों से दरबार से सजाकर श्याम बाबा की 56 भोग से झांकी सजाई गयी। इस मौके पर सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।