चाणक्य नीति : जीवन की ये बातें गलती से भी किसी के साथ न करें साझा; खुशहाल जीवन हो जाएगा बर्बाद

आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभव से इन विचारों को सबके साथ साझा किया जो आज लोगों के लिए महत्वपूर्ण हो गए हैं। चाणक्य द्वारा प्रत्येक विषय पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद नीति शास्त्र में उसके सकारात्मक और नकारात्मक परिणामों का वर्णन किया गया है। उन्होंने असाधारण परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया। जीवन में सफल होना चाहते हैं तो चाणक्य के इन विचारों पर ध्यान दें।

चार बातों का ध्यान रखें
 
आग-पानी - आग और पानी से मत खेलो। जब यह खतरनाक रूप में आए तो सावधान हो जाएं क्योंकि इससे मौत भी हो सकती है।

आक्रामक जानवर - शेर, भालू, बाघ आदि आक्रामक जानवरों पर भरोसा न करें, इनका स्वभाव आक्रामक होता है। इसके पास जाना खतरे से खाली नहीं।

बुरी संगति - बुरी संगति न केवल आपको अंधकार की ओर ले जाती है, बल्कि आपके भविष्य को भी नष्ट कर देती है।

शस्त्रधारी व्यक्ति - जब किसी के हाथ में खतरनाक शस्त्र हो तो उससे बचकर रहें, क्योंकि वह क्रोध में आकर किसी भी क्षण आप पर आक्रमण कर सकता है।

5 बातें आपको हमेशा गुप्त रखनी चाहिए
 
आय - अपनी आय अपने और अपने परिवार के लिए ही निर्धारित करें। हमें धार्मिक कार्यों में लगने वाले पैसों की बात नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से उसे पुण्य की प्राप्ति नहीं होती है।
 
कमजोरियां- अपनी कमियों को उजागर न करें। इससे आपकी बदनामी हो सकती है। लोग आपका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

उपहार - गुप्त उपहार को विशेष उपहार माना जाता है। निःस्वार्थ भावना से किया गया दान ही फल देता है। इसकी चिंता मत करो।इसका ढिंढोरा न पीटें.

मंत्र - यदि आप एक मंत्र से भगवान की भक्ति करते हैं तो उसे दूसरों के साथ साझा न करें। ऐसा करने से इसका प्रभाव कम हो जाता है।

वैवाहिक संबंध - आप अपने वैवाहिक जीवन से जुड़ी बातों को जितना निजी रखेंगे, आपका जीवन उतना ही खुशहाल रहेगा। इसके साथ ही अपने शारीरिक संबंध को सार्वजनिक करने में सम्मान और मर्यादा की कमी महसूस होती है।