पापड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के पंच के उपचुनाव में चंद्रकांता हुई निर्विरोध निर्वाचित

पापड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 13 के पंच के उपचुनाव के लिए शनिवार को तीन फार्म भरे गए। उसके बाद रविवार को दो नाम वापस लेने के बाद चंद्रकांता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। निर्वाचन अधिकारी रोहिताश मीणा ने बताया कि पापड़ा पंचायत की वार्ड नंबर 13 के पंच का उपचुनाव 25 नवंबर को मतदान होना था। लेकिन दो का नाम वापस के बाद एक फार्म रहने पर चंद्रकांता को निर्विरोध निर्वाचित वार्ड पंच घोषित किया गया। चंद्रकांता को निर्वाचन प्रमाण पत्र दे दिया गया। इस दौरान सरपंच संगीता यादव, ग्राम विकास अधिकारी विजयपाल, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली