चीन के मंसुबे फिर नाकाम, भारत के बिजलीघरों को हैक करना चाहते थे हैकर्स

जयपुर। चीन की हरकतों से पूरी दुनिया वाखिफ है। चीन के नापाक इरादे भारत के लद्दाख राज्य के पावर ग्रिड को हैक करने के थे लेकिन वह नाकाम रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के हैकर्स ने पिछले आठ महीनों में लद्दाख के पास भारतीय बिजली वितरण केंद्रों को निशाना बनाया।

सरकार ने कहा सायबर हमला नाकाम

निजी खुफिया फर्म रिकॉर्डेड फ्यूचर की एक रिपोर्ट के माध्यम से यह पता चला की लद्दाख में भारत और चीन के बीच सैन्य विरोध के बाद से पिछले कुछ महिनों में चीन के हैसर्क ने लद्दाख के पावर ग्रिड पर सायबर हमले करके अपने कंट्रोल में करने की कोशिश की थी। सरकार ने इस मामले पर कहा कि चीन के ये हमले नाकाम रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक हाल के महीनों में उत्तर भारत के राज्यों के भीतर ग्रिड नियंत्रण और बिजली ट्रांसमिसन को प्रभावित करने के लिए कम से कम सात भारतीय राज्य लोड डिस्पैच केंद्रों (एलडीसी) को लक्षित नेटवर्क घुसपैठ की संभावना देखी गई थी। विशेष रूप से, यह लक्ष्य भौगोलिक रूप से केंद्रित है।
सूत्रों ने बताया कि हमले पिछले साल अगस्त से मार्च के बीच हुए थे। उन्होंने कहा कि जांच में पाया गया कि भारतीय लोड डिस्पैच केंद्रों से दुनिया भर में फैले चीनी राज्य-प्रायोजित कमांड और कंट्रोल सर्वर को डेटा भेजा जा रहा है।

रिकॉर्डेड फ्यूचर ने कहा, "पावर ग्रिड परिसंपत्तियों को लक्षित करने के अलावा, हमने एक राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और एक बहुराष्ट्रीय रसद कंपनी की भारतीय सहायक कंपनी के साथ समझौता किया है।"

वहीं इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिजली मंत्री आरके सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा, "लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों को निशाना बनाने के लिए चीनी हैकरों द्वारा दो प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हुए। हमने इस तरह के साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए अपनी रक्षा प्रणाली को पहले ही मजबूत कर लिया है।"