सामूहिक कन्यापूजन एवं महा आरती आज
बारां, 20 अक्टूबर। मेलखेड़ी रोड स्थित काठियाबाबा आश्रम पर राष्ट्र एवं सनातन धर्म रक्षार्थ शक्ति जागरण के लिए चल रहे विशेष भक्ति अनुष्ठान के क्रम में अष्टमी 21 अक्टूबर रविवार को प्रात 7.30 बजे हवन, 8 बजे सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं 9.15 बजे 108 कन्याओं का सामूहिक पूजन -वंदन एवं महा आरती का आयोजन रखा गया है।
आचार्य परमानंद ने कहा कि नवरात्र में शक्ति संचय के लिए भक्ति जरूरी है। चूंकि नवरात्र में माँ अनेक रूपों में आकर अपने भक्तों के कष्ट दूर करने के लिए स्वयं धरती पर पधारती हैं और आशीर्वाद देती हैं। नवदिवसीय अनुष्ठान के आरंभ में भक्ति से शक्ति संचय के लिए भक्तमंडल परिवार अपने देश की रक्षा एवं उज्जवल भविष्य की कामना के साथ घट स्थापना कर देव शक्तियों की वंदना, आराधना की विशेष मंत्रों से हवन में आहुतियां दीं। अब कन्यापूजन के साथ अनुष्ठान का समापन किया जायेगा।