Baran: कलक्टर ने हाड़ौती पेनोरमा का किया निरीक्षण

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

बारां राजस्थान

बारां, 9 मार्च। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने गुरूवार को गजनपुरा स्थित हाड़ौती पेनोरमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाड़ौती पेनोरमा की सुरक्षा व्यवस्था, संचालन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होंने हाड़ौती पेनोरमा में नगर परिषद द्वारा किए जा रहे रंग-रोगन व साफ सफाई के कार्यों एवं भामाशाह द्वारा करवाए जा रहे कार्यों कि सराहना की। इस अवसर पर एडीएम एस.एन आमेटा, एसडीएम दिव्यांशु शर्मा उपस्थित रहे।