कॉलेज के विधार्थियों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
कॉलेज के विधार्थियों ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान
शाहपुरा न्यूज - राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिग अमरपुरा शाहपुरा में रविवार को रजनीश हॉस्पिटल ब्लड बैंक के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 101 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। शिविर में कॉलेज के विधार्थियों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान करके शिविर को सफल बनाया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि परमानंद मन्दिर खोरी के महंत श्री हरिओम दास जी महाराज व कॉलेज के चेयरमैन सूरजमल जाट ने किया। इस दौरान कॉलेज के निदेशक दिलीप पारीक ने कहा कि रक्तादान से बढ़कर दूसरा कोई दान नही है। रक्तदान महादान है रक्त की एक -एक बूँद अनमोल है। इस दौरान सभी रक्तदाताओं और अतिथियों का स्वागत कर उनको सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप कलवानियाँ, नरेश वर्मा, विक्रम मीणा, मोहन छीपा, कालूराम सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।